जशपुर राजपरिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना

छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में महाराजा सह पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, महारानी अमृता सिंह जूदेव, युवराज यश प्रताप जूदेव और राजकुमार आर्य प्रताप जूदेव शामिल रहे। राजपरिवार के सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *