SIR के मुद्दे पर JMM का चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल, BJP के साथ मिलीभगत का लगाया आरोप

रांची: लोक भवन के बाहर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। JMM का आरोप है कि SIR की आड़ में आम मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनता में आक्रोश है।

प्रदर्शन के दौरान JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के सुधार के दावों के बीच BJP का उसके बचाव में उतरना दोनों की मिलीभगत को उजागर करता है। भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल और बिहार के जनादेश का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाली INDIA ब्लॉक की आगामी बैठक में इस मुद्दे पर आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

वहीं, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने भी मोर्चा खोलते हुए कहा कि पुनरीक्षण की जटिल प्रक्रिया के कारण आम नागरिकों को अपने मताधिकार से जुड़ी प्रक्रिया में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। SIR के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि नजदीक आने के बीच JMM के इस उग्र प्रदर्शन ने राज्य के सियासी पारे को और बढ़ा दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *