रांची के बुढ़मू में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में अकेली थी छात्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 सितंबर की शाम की है। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता अपने गांव स्थित घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस आया और वारदात को अंजाम दिया।

मां की शिकायत पर FIR दर्ज घटना के बाद पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर 30 सितंबर को बुढ़मू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और आरोपी को धर दबोचा।

बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *