टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की खुली धमकी: ‘जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका…’

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। रविवार शाम हुई इस वारदात के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा करने वाला एक धमकी भरा पोस्ट सामने आया है, जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई है। इस पूरी घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, हालांकि उनके ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है।

वायरल पोस्ट में दी गई धमकी सोशल मीडिया पर अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा गया है, “जय महाकाल… जय श्री राम। आज जो ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। इसको हमने कॉल करके समझाया था, पर यह समझ नहीं आया। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा।” हालांकि, पुलिस इस वायरल पोस्ट और इसमें किए जा रहे दावों की प्रामाणिकता की जांच कर रही है।

जुहू में हुई फायरिंग की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ जुहू स्थित जेवीपीडी ग्राउंड से फुटबॉल खेलकर बाहर निकल रहे थे। वहां मौजूद प्रशंसकों और उनकी गाड़ी के पास अचानक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ 3 से 4 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी में अभिनेता सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य रिक्शा चालक को गोली लगने से घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर पूरी घटना की जानकारी ली है। उन्होंने पुलिस को मामले की तह तक जाने, हमलावरों की जल्द पहचान करने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुंबई पुलिस की 15 विशेष टीमें गठित मामले की जांच को तेज करते हुए मुंबई पुलिस ने कुल 15 स्पेशल टीमों का गठन किया है। पुलिस हमलावरों के रूट, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धमकी भरे पोस्ट के हर एक एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *