झारखंड पुलिस के 28 अफसर-जवानों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, IG से आरक्षी तक होंगे सम्मानित

Union Home Minister’s Medal for Excellence: झारखंड पुलिस के लिए एक बेहद गर्व और उपलब्धि भरा मौका सामने आया है। वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ के लिए झारखंड के 28 पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन किया गया है। इन्हें यह सम्मान विशेष अभियानों (Special Operations) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय, साहसिक और उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों ने 22 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच विभिन्न चुनौतीपूर्ण विशेष अभियानों में अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया था। इसी समयावधि में किए गए सराहनीय कार्यों के आधार पर उनके नाम की घोषणा की गई है।

आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी भी शामिल इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चयनित होने वाले प्रमुख अधिकारियों में आईजी जगुआर अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महथा और डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा डीएसपी ज्ञान रंजन और चंदन कुमार को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

इंस्पेक्टर स्तर पर रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरंजन प्रसाद सिंह का चयन हुआ है। वहीं, सब इंस्पेक्टर श्रेणी में अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा और दीनबंधु हांसदा को भी पदक सूची में जगह मिली है।

जमीनी स्तर के जवानों और एएसआई-हवलदारों का भी सम्मान इस सूची की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ऑपरेशन को अंजाम देने वाले बल को भी पूरा मान-सम्मान मिला है। चयनित सूची में एएसआई लोहरा मुंडा और माधव लाल टोप्पो, हवलदार जालिंद्र साहू तथा आरक्षी (Constable) ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो और फिरदौस अंसारी के नाम प्रमुखता से शामिल हैं।

विशेष अभियानों (Special Operation) की श्रेणी में झारखंड के इन 28 जांबाज अधिकारियों और जवानों का चयन होना, राज्य पुलिस बल के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे पूरे महकमे में उत्साह का माहौल है।

Spread the love

One thought on “झारखंड पुलिस के 28 अफसर-जवानों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, IG से आरक्षी तक होंगे सम्मानित”

  1. With hhavin so much colntent and articles do yoou
    eever runn ino any isues of plagorism or copyright
    violation? My website hass a lot off uniqie content I’ve either creawted myself orr
    outsourced buut it seems a lot oof iit iss pipping iit up
    all ovber the weeb withut my agreement. Do you knnow any ways to help reduce content from being rpped off?
    I’d certainly appreciate it. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *