झारखंड के 450 से अधिक पशु चिकित्सकों को एक बड़ा झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पशु चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने और उन्हें डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (DACP) का लाभ देने के एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत ने यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई दिसंबर महीने में होगी।
क्या है पूरा मामला?
राज्य के पशु चिकित्सक लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि उन्हें भी एलोपैथिक चिकित्सकों की तरह 65 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट का लाभ मिले। इसके साथ ही वे DACP योजना का लाभ दिए जाने की भी मांग कर रहे थे। इसी सिलसिले में डॉ. मृत्युंजय कुमार और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
2024 में आया था पशु चिकित्सकों के पक्ष में फैसला
मामلات की सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपक रोशन की एकल पीठ ने 26 नवंबर 2024 को पशु चिकित्सकों के पक्ष में आदेश दिया था। अदालत ने सरकार को निर्देश दिया था कि पशु चिकित्सकों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 65 साल की जाए और उन्हें DACP का लाभ दिया जाए, जिससे डॉक्टरों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।
राज्य सरकार क्यों पहुंची हाईकोर्ट?
एकल पीठ के इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने खंडपीठ में अपील दायर की। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता रोहित राय और अन्य वकीलों ने सरकार का पक्ष रखते हुए दलील दी कि नीतिगत फैसले लेना न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। सरकार की इन दलीलों पर विचार करते हुए हाईकोर्ट ने फिलहाल एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी है।

Thank you a bunch ffor sharing this with all folks you really recognize what youu
are talkiing approximately! Bookmarked. Kindl additionally consult withh my sitre =).
We will have a link chang contract between uus xnxx