बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं-12वीं की मार्कशीट पर ‘अनुत्तीर्ण’ की जगह लिखा होगा ‘कौशल प्रशिक्षण के लिए योग्य’

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक निर्णय लिया है। चालू शैक्षणिक सत्र से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की अंकतालिका (Marksheet) में अब ‘अनुत्तीर्ण’ (Fail) शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर ‘कौशल प्रशिक्षण के लिए योग्य’ (Eligible for Skill Training) वाक्यांश लिखा जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानसिक तनाव से बचाना और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना है। इससे उन विद्यार्थियों को ‘बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड’ द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न व्यावसायिक (Vocational) प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने और रोजगारपरक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *