बोकारो में थैलेसीमिया मरीजों के लिए राहत: 12 सितंबर को लायंस क्लब में लगेगा मुफ्त जांच और परामर्श शिविर

बोकारो में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। लायंस क्लब ऑफ बोकारो द्वारा 12 सितंबर को लायंस क्लब परिसर में थैलेसीमिया जागरूकता एवं नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय केडिया ने बताया कि संस्था लंबे समय से इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रही है। इस विशेष शिविर में आने वाले लोगों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी मरीज में थैलेसीमिया की पुष्टि होती है, तो उसके आगे के इलाज में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।

गौरतलब है कि थैलेसीमिया का इलाज काफी खर्चीला होता है, जिसका खर्च करीब 15 से 25 लाख रुपये तक जा सकता है। यह बीमारी ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करती है। जरूरतमंद मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के प्रसिद्ध नारायण हृदयालय से सहयोग लिया जा रहा है, और शिविर में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भट्ट भी मौजूद रहकर मरीजों को चिकित्सीय सलाह देंगे। आयोजक सचिन अखिलेश श्रीवास्तव ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *