बुंडू: उलगुलान मोर्चा ने मृतक सोमरा मुंडा के परिवार को पहुंचाई खाद्य सामग्री और आर्थिक मदद, जताया शोक
बुंडू। उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हुमटा गांव का दौरा किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने हाल ही में दिवंगत हुए सोमरा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के दौरान संगठन की ओर से शोकाकुल परिवार…
