धनबाद अवैध कोयला खनन हादसे पर भड़के जयराम महतो, खाकी और खादी की साठगांठ पर साधा निशाना
धनबाद: कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हारपट्टी में रविवार सुबह हुए अवैध कोयला उत्खनन हादसे को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने तीखा रुख अपनाया है। उन्होंने क्षेत्र में बेधड़क चल रहे अवैध कोयले के खेल को लेकर पुलिस प्रशासन (खाकी) और राजनीतिक संरक्षण (खादी) की साठगांठ पर सीधे तौर पर निशाना साधा है।…
