बुंडू। उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को हुमटा गांव का दौरा किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने हाल ही में दिवंगत हुए सोमरा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुलाकात के दौरान संगठन की ओर से शोकाकुल परिवार को राहत सामग्री के रूप में चावल, आलू एवं अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ सौंपे गए। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उलगुलान मोर्चा इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उलगुलान मोर्चा का उद्देश्य केवल जनता की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय पीड़ितों और असहाय परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी सीधी मदद करना भी है।
इस मौके पर उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा के अलावा महासचिव लक्ष्मण मुंडा, रामवृक्ष साहू और जय सिंह मुंडा समेत संगठन के कई अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
