गिरिडीह समाहरणालय में गमगीन माहौल: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को DC और SP समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने दी भावभीनी...

गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री और पूर्व विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की याद में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा प्रशासनिक महकमा गमगीन नजर आया। जिले के उच्च अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक, सभी ने नम आंखों से लोकप्रिय जननेता को याद किया। तस्वीर पर पुष्प अर्पित…

Read More

खूंटी में 8 महीने की गर्भवती युवती की हत्या, जंगल से शव बरामद; प्रेमी सागर ओड़ेया गिरफ्तार

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत पंगुरा गांव के जंगल से रविवार को 19 वर्षीय एक गर्भवती युवती का शव बरामद किया गया। मृतका 8 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दोहरे हत्याकांड की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज…

Read More

रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 अक्टूबर से सजेगा Expo Utsav 2026, JCI ने लॉन्च किया ब्रोशर

रांची: राजधानी रांची में हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ‘एक्सपो उत्सव’ की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। व्यापारिक एवं सामाजिक संगठन जेसीआई रांची (JCI Ranchi) इस वर्ष इस भव्य मेले का 29वां संस्करण आयोजित करने जा रहा है। 7 दिवसीय यह एक्सपो उत्सव 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में…

Read More

‘अखबार-ए-मशरिक’ के दफ्तर पर ED की रेड, TMC सांसद नदीमुल हक से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद और उर्दू दैनिक अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ के डायरेक्टर मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े परिसरों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की टीमों ने एक साथ दिल्ली, कोलकाता और रांची स्थित सात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। रांची के कोकर इंडस्ट्रियल…

Read More

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर स्टे देने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार, सरकार से मांगा जवाब

रांची: झारखंड सरकार द्वारा JPSC और JSSC की 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को निरस्त करने के फैसले को हाईकोर्ट से फिलहाल कोई झटके का सामना नहीं करना पड़ा है। अदालत ने सरकार के इस फैसले पर तुरंत रोक लगाने (अंतरिम स्टे) की अभ्यर्थियों की याचिका को खारिज कर दिया है। सोमवार को जस्टिस दीपक रोशन की…

Read More

दक्षिण भारत का सफर हुआ आसान: मनोहरपुर स्टेशन पर रुकी टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर और सारंडा क्षेत्र के निवासियों के लिए रेल यात्रा अब और सुगम हो गई है। लंबे समय से की जा रही मांग के बाद शनिवार को मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर टाटा-एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस का औपचारिक ठहराव शुरू हो गया। पहली बार स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही स्थानीय लोगों और…

Read More

रांची में पुलिस-पब्लिक जन-संवाद: SSP का सख्त संदेश— इलाके में नहीं चलेगा नशा और असामाजिक काम

रांची: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता व पुलिस के बीच तालमेल बेहतर करने के उद्देश्य से एक विशेष जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय निवासियों की समस्याओं, नशे के कारोबार पर अंकुश, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा जैसे कई…

Read More

झारखंड को हमेशा खलेगी ‘सोनू दा’ की कमी: सुदिव्य कुमार के निधन पर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने नम आंखों से...

रांची: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असमय निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ विधि जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ऋतु कुमार और कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने दिवंगत मंत्री के प्रति…

Read More

शिक्षक दिवस पर जश्न के बजाय जनआक्रोश: तमाड़ इंटर कॉलेज के गेट पर शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, उठाई 75% अनुदान...

रांची/तमाड़: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां एक ओर शैक्षणिक संस्थानों में जश्न का माहौल था, वहीं दूसरी ओर तमाड़ इंटर कॉलेज सलगाड़ीह में शिक्षकों का आक्रोश देखने को मिला। झारखंड राज्य वित्त रहित संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को कॉलेज के मुख्य द्वार पर शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी…

Read More

शिक्षक दिवस पर पलामू की नई पहल: ‘पलामू पाठशाला’ YouTube चैनल लॉन्च, 43 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

मेदिनीनगर (पलामू): शिक्षक दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रशासन द्वारा टाउन हॉल में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त (DC) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने वाले 43 उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मेमेंटो देकर…

Read More