रांची: राजधानी रांची में हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ‘एक्सपो उत्सव’ की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। व्यापारिक एवं सामाजिक संगठन जेसीआई रांची (JCI Ranchi) इस वर्ष इस भव्य मेले का 29वां संस्करण आयोजित करने जा रहा है। 7 दिवसीय यह एक्सपो उत्सव 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
होटल BNR चाणक्य में हुआ ब्रोशर विमोचन रविवार को रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के आधिकारिक ब्रोशर का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेकॉन (MECON) के डायरेक्टर फाइनेंस मुकेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेसीआई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन उपस्थित थीं।
देश-विदेश के स्टॉल और बड़े ब्रांड्स की सहभागिता इस वर्ष मेले में देश-विदेश के व्यापारियों और प्रतिष्ठित कंपनियों के कई स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन हैं, जबकि टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी भी सह-प्रायोजक के रूप में जुड़े हैं।
आयोजन को सफल बनाने के लिए कई प्रमुख ब्रांड्स को पार्टनर बनाया गया है, जिनमें शामिल हैं:
- हॉस्पिटैलिटी पार्टनर: होटल चाणक्य
- एजुकेशन पार्टनर: मोशन
- ऑटोमोबाइल पार्टनर: बुद्धा टोयोटा
- ज्वेलरी पार्टनर: श्री अलंकार
- फूड पार्टनर: प्रभुजी
इसके अलावा NTPC, वॉव डिटेलिंग, आराध्या, अपना मार्ट, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम जैसे कई बड़े नाम भी अलग-अलग श्रेणियों में इस आयोजन से जुड़े हैं।
