गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (THDC) की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा भरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
हादसे के वक्त सुरंग में मौजूद थे 22 कर्मचारी
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन. के. जोशी और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे मायापुर (पीपलकोटी) स्थित प्रोजेक्ट साइट पर हुई। भूस्खलन के चलते सुरंग में भारी मात्रा में पानी और कीचड़ भर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए। हादसे के समय टनल के भीतर कुल 22 कर्मचारी तैनात थे।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक चले मैराथन राहत और बचाव अभियान के तहत सुरंग से 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। दुर्भाग्यवश, इनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 12 अन्य घायल हैं:
- मृतकों की पहचान: मृतकों में उत्तराखंड के प्रदीप पंवार व मुकेश सिंह; उत्तर प्रदेश के दुर्गा शर्मा, विजय हांसदा व जितेंद्र कुमार; और छत्तीसगढ़ के लोकेश्वर व भुनेश्वर शामिल हैं।
- लापता मजदूरों की तलाश: झारखंड के लुकस टोपनो तथा छत्तीसगढ़ के चेतन पोयाम और देवनाथ अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज जारी है।
- अस्पताल में भर्ती घायल: हादसे में घायल 12 कर्मचारियों का इलाज गोपेश्वर स्थित जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में झारखंड (6), छत्तीसगढ़ (2), पंजाब (1), हिमाचल प्रदेश (1) सहित अन्य राज्यों के श्रमिक शामिल हैं।

Great post,Thanks for sharing
Hi~(* ̄▽ ̄*)