रक्षाबंधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने बंधवाई राखी, बोले— ‘महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण ही मजबूत राज्य की नींव’

रांची: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने रांची स्थित आवासीय कार्यालय में बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया। इस आत्मीय आयोजन में मुख्यमंत्री की बड़ी बहन अंजनी सोरेन, चचेरी बहनों और परिजनों के साथ दुमका के शिकारीपाड़ा से पहुंचीं दिव्यांग बहन मति सोरेन ने भी उनकी कलाई पर राखी बांधी।

इस मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार और समाज को जोड़ने वाली नैतिक जिम्मेदारियों का भी अहसास कराता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के मान-सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने ‘मंईयां सम्मान योजना’, ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ और ‘फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान’ जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक राज्य की नारियां पूरी तरह सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं होंगी, तब तक झारखंड का समग्र और सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *