रांची के तिरिल CRPF कैंप में सनसनी: हवलदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

रांची: राजधानी रांची के तिरिल स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप से एक दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कैंप में तैनात हवलदार भुवनेश्वर पाल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस वारदात से पूरे कैंप परिसर और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

डालटनगंज के रहने वाले थे जवान प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पहचान डालटनगंज निवासी भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में तिरिल सीआरपीएफ कैंप में बतौर हवलदार पदस्थापित थे। रविवार को जवान ने कैंप के भीतर ही अपनी सर्विस राइफल से गोली चला ली, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस घटना के तुरंत बाद सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। फिलहाल जवान ने इतना आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की विभिन्न पहलुओं से गहन जांच कर रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *