‘जनगणना एक अहम राष्ट्रीय कर्तव्य’: PM मोदी ने नागरिकों से की ऑनलाइन स्व-गणना की अपील

‘जनगणना एक अहम राष्ट्रीय कर्तव्य’: PM मोदी ने नागरिकों से की ऑनलाइन स्व-गणना की अपील

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनगणना को केवल प्रशासनिक प्रक्रिया न मानकर एक बड़ा राष्ट्रीय कर्तव्य और जिम्मेदारी करार दिया है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे जनगणना पोर्टल के जरिए डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज (Self-Enumeration) करें, ताकि देश के विकास और भविष्य की नीतियों को आकार देने के लिए सटीक आंकड़े हासिल किए जा सकें।

‘मन की बात’ में दी डिजिटल जनगणना की जानकारी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने डिजिटल जनगणना की प्रगति पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि तकनीक का उपयोग करते हुए अब तक 2.6 करोड़ से अधिक नागरिक मोबाइल फोन और डिजिटल पोर्टल के जरिए स्व-गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि नागरिकों का यह सक्रिय योगदान न केवल प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाएगा, बल्कि भारत के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का सटीक रोडमैप तैयार करने में भी मददगार साबित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *