डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 2 कर्मचारियों को किया सम्मानित

रांची: जिला समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री ने 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 2 कर्मचारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित शिक्षकों और कर्मियों को स्मृति चिह्न, शॉल, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

शिक्षकों को बताया समाज का निर्माता

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के निर्माणकर्ता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार होते हैं। उनकी निष्ठा, समर्पण और ज्ञान की ज्योति से ही नई पीढ़ी आलोकित होती है।

“सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद सभी पेंशनरी लाभ सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने जीवन की नई यात्रा शुरू कर सकें।” — मंजूनाथ भजंत्री, उपायुक्त (रांची)

डीसी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए बेहद कीमती है। उन्होंने उनसे नई पीढ़ी को प्रेरित करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की अपील की।


सम्मानित होने वाले शिक्षक और कर्मचारी

कार्यक्रम में निम्नलिखित शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया:

  • बसन्ती कुमारी (स.शि. – रा.म.वि. कन्या बुण्डू)
  • शोभा कुजूर (स.शि. – रा.म.वि. कोकर)
  • सोरिना केरकेट्टा (स.शि. – परमबीर अलबर्ट एक्का रा.म.वि.)
  • बुद्ध सिंह मुण्डा (स.शि. – रा.म.वि. लुंगटू, तमाड़)
  • विनीता मिंज (स.शि. – उत्क्र.म.वि. नेवरी)
  • शान्तनु कुमार (स.शि. – रा.म.वि. पिस्का)
  • नूतन आईन्द (स.शि. – रा.प्रा.वि. कोचेटोला, राहे)
  • सुदीप कुमार सुबर्णो (स.शि. – संत पॉल मध्य विद्यालय)
  • संध्या लकड़ा (स.शि. – संत मारग्रेट मध्य विद्यालय बहू बाजार)
  • नोएल बाड़ा (स.शि. – निर्मला मध्य विद्यालय, सामलौंग)
  • संजेश मोहन ठाकुर (स.शि. – डोरण्डा बालिका म०वि० डोरण्डा)
  • मो० जसीम अख्तर अंसारी (कार्यालय अधीक्षक – राँची समाहरणालय)
  • कनीज फातमा (भाषा सहायक – उर्दू)

इस अवसर पर जिला उप समाहर्ता विवेक सुमन और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित जिला प्रशासन के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *