मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन पर एक्शन: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन को लेकर दर्ज कीं 3 एफआईआर

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने विभिन्न छात्र संगठनों, राजनीतिक दलों और नागरिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के संबंध में तीन प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इनमें से दो प्राथमिकी संसद मार्ग थाने में और एक प्राथमिकी कनॉट प्लेस थाने में दर्ज की गई है। दर्ज किए गए मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत लोक सेवक (सार्वजनिक अधिकारी) द्वारा जारी कानूनी आदेशों के उल्लंघन/अवज्ञा का आरोप लगाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *