अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने विधायक से लगाई गुहार: बोलीं— “सर, मेरे घर में शौचालय नहीं है, प्लीज बनवा दीजिए”

रांची: देश और राज्य का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने वाली खिलाड़ियों के घरों की जमीनी हकीकत ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के आवासीय कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जूनियर एशिया कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी विनीमा धान ने अपने घर में शौचालय बनवाने की भावुक अपील की।

तोरपा प्रखंड के जरियागढ़ स्थित बांभन टोली की रहने वाली विनीमा धान ने विधायक से कहा, “सर, मेरे घर में शौचालय नहीं है, प्लीज! बनवा दीजिए।” देश का नाम रोशन करने के बावजूद अपने ही घर में मूलभूत सुविधा न होने की बात सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने तुरंत संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए और आश्वासन दिया कि खिलाड़ी के घर में जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *