दिल्ली: कॉजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली जिला 20 जोन में विभाजित

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी नई दिल्ली जिले को 20 अलग-अलग ज़ोन में विभाजित किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और असरदार बनाए रखने के लिए प्रत्येक ज़ोन की कमान वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। हर ज़ोन की देखरेख एक संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint CP), एक पुलिस उपायुक्त (DCP) और एक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Addl. DCP) की संयुक्त टीम करेगी।

Spread the love

One thought on “दिल्ली: कॉजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली जिला 20 जोन में विभाजित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *