पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम देकर रांची पुलिस को चुनौती, CCTV में कैद हुई तस्वीर

समाचार (Hindi):
रांची: राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार रात पुंदाग ओपी क्षेत्र में स्कूटी सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर दिना पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया। हेलमेट पहने अपराधियों ने पिस्टल लहराते हुए कर्मचारियों से 59,500 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। हाल ही में झारखंड सरकार ने पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए नए वाहन उपलब्ध कराए थे ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। लेकिन राजधानी में इस तरह की घटनाएँ पुलिस की कार्यप्रणाली और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *