नयी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को ढही चार मंजिला इमारत हादसे में दिल्ली पुलिस ने मृतकों की स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, मलबे से बरामद अन्य मानव अवशेषों और अंगों की पहचान के लिए अब डीएनए (DNA) जांच कराई जाएगी, जिससे यह साफ हो सकेगा कि वे किसी अन्य पीड़ित के हैं या इन्हीं चार मृतकों के अंश हैं।
मृतकों में मकान मालिक की बेटी भी शामिल हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गुलफशा (21), हाज़ा बीबी (56), नुसरत (33) और करीब तीन से चार साल के एक अज्ञात बच्चे के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक नुसरत मकान मालिक की बेटी थी। घटना के बाद से ही मकान मालिक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
अस्पताल में भर्ती 8 घायलों की हालत स्थिर हादसे के तुरंत बाद चलाए गए राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे से 8 लोगों को सुरक्षित निकालकर ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
बता दें कि सीमापुरी की ईदगाह मछली मंडी के पास स्थित यह चार मंजिला पुरानी इमारत बुधवार दोपहर अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Solid overview, the part about thrift finds was broken down so well, very practical advice.