रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन से पूरे राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेमरा स्थित आवास पर पहुंचे नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।
केंद्रीय मंत्री और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने और शोकाकुल परिवार से मिलने वालों में मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक ममता देवी तथा पूर्व विधायक लंबोदर महतो शामिल रहे।
सभी जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
