जमशेदपुर के यात्रियों को झटका! सोनारी एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानें बंद, 75 पुलिसकर्मी भी हटाए गए

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से व्यावसायिक विमान सेवाओं का संचालन बंद होने के बाद अब वहां सुरक्षा में तैनात 75 पुलिसकर्मियों को भी वापस बुला लिया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा द्वारा जारी आदेश के तहत एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तत्काल प्रभाव से अपनी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

मालूम हो कि क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत 31 जनवरी 2023 को ‘इंडिया वन एयर’ ने जमशेदपुर से कोलकाता और बाद में भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा शुरू की थी। हालांकि, परिचालन संबंधी चुनौतियों और वित्तीय दबाव के चलते ये उड़ानें बंद हो गईं। उड़ानों के पूरी तरह ठप होने के बाद अब सुरक्षा बलों को भी हटा लिया गया है। इस स्थिति के कारण शहर के हवाई यात्रियों को एक बार फिर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और उन्हें यात्रा के लिए रांची या कोलकाता के एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *