पलामू जिले के कन्नी राम चौक पर नगर निगम द्वारा शनिवार को एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सिटी मैनेजर सतीश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, काउंटर और अन्य सामान जब्त किए गए। इस कदम का मुख्य उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था को बहाल करना है।
अभियान के तहत नगर निगम ने कन्नी राम चौक की मुख्य सड़क पर सब्जी बेचने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए जेनिथ फ्यूचर स्कूल से लाल कोठा और राहुल अग्रवाल हॉस्पिटल से आढ़त रोड तक के वैकल्पिक स्थान निर्धारित किए गए हैं, जहाँ उन्हें अपनी दुकानें लगाने का निर्देश दिया गया है।
