झारखंड भर्ती सुधार यात्रा की रामगढ़ से शुरुआत, युवाओं के अधिकार और पारदर्शिता के लिए 24 जिलों का दौरा करेगी टीम

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरियों की पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए ‘भर्ती सुधार यात्रा’ का आगाज किया गया। इस यात्रा की शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ स्थित नेमरा से हुई। अभियान दल ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया।

आयोजकों के अनुसार, यह सुधार यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों का भ्रमण करेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को भर्ती व्यवस्था और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही, यात्रा के जरिए सरकार के समक्ष निष्पक्ष चयन प्रक्रिया, परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता और युवाओं के हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति तैयार की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *