शेयर बाजार में लाखों का घाटा होने पर जान देने वाराणसी पहुंचा रांची का युवक, राजघाट पुल पर सतर्क पुलिस ने बचाई जिंदगी

रांची/वाराणसी: शेयर बाजार और ट्रेडिंग में भारी वित्तीय नुकसान के बाद डिप्रेशन में आए रांची के एक युवक की जान वाराणसी पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से बच गई। रांची के मोरहाबादी निवासी 35 वर्षीय चंदन कुमार ट्रेडिंग में लाखों रुपये गंवाने के कारण गहरे मानसिक तनाव में थे। मानसिक दबाव से तंग आकर वे बीते 21 अगस्त को बिना किसी को सूचित किए घर से निकलकर बनारस चले गए।

वाराणसी पहुंचकर चंदन राजघाट रेलवे पुल पर चढ़ गए और उफनती गंगा में कूदने से पहले परिजनों को एक सुसाइड वीडियो बनाकर भेज दिया। परिजनों की सूचना पर एक्शन में आई वाराणसी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी संवेदनशील तरीके से युवक से संवाद साधा। करीब 30 मिनट की काउंसलिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित पुल से उतार लिया। चौकी में ढांढस बंधाने और चाय-पानी कराने के बाद युवक को रांची से आए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *