जमशेदपुर में दिनदहाड़े युवा कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, कांदरबेड़ा में बेखौफ अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

जमशेदपुर: कांदरबेड़ा इलाके में सोमवार दोपहर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए 33 वर्षीय युवा कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी। कदमा विजया हेरिटेज निवासी निखार अपने व्यावसायिक कार्य से कांदरबेड़ा स्थित होटल ‘थेमाइट स्टोन’ पहुंचे थे। जैसे ही वह होटल के पास पहुंचे, पूर्व से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

चार गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल निखार को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ व्यावसायिक रंजिश और रंगदारी समेत विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *