शिक्षा ही विकास का सबसे सशक्त माध्यम, साइकिल से बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: विधायक राजेश कच्छप

रांची: खिजरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप सोमवार को बड़ाम स्थित मॉडल स्कूल पहुंचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास का सबसे मजबूत जरिया है।

विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि साइकिल जैसी सुविधाएं बच्चों, खासकर बेटियों की राह आसान बनाती हैं। इससे न सिर्फ स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी, बल्कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा:

“बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी शुभकामनाएं सभी छात्र-छात्राओं के साथ हैं; वे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने परिवार व राज्य का नाम रोशन करें।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *