भोजपुर के बखोरापुर काली मंदिर पहुंचे नीतीश कुमार, पूजा-अर्चना कर मांगी बिहार की सुख-समृद्धि

पटना / भोजपुर:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भोजपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध मां काली बखोरापुर मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माँ काली के दर्शन कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया।

मंदिर के मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। पूजा के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना करते हुए राज्य में सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *