पलामू: आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सफाया’ अभियान को बड़ी सफलता मिली है। हैदरनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
