झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव: रांची में जुटेंगे 250 से अधिक दिग्गज, राज्य के विकास के रोडमैप पर होगी गंभीर चर्चा

रांची: झारखंड के विकास, नई संभावनाओं और भविष्य की रणनीतियों को तय करने के लिए राजधानी रांची में दिग्गजों का महाजुटान होने जा रहा है। प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की ओर से 17 अगस्त को बीएनआर चाणक्य होटल में शाम 4 बजे एक दिवसीय “झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस हाई-प्रोफाइल कॉन्क्लेव में राज्यभर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 250 प्रमुख प्रोफेशनल्स, विषय विशेषज्ञ और गणमान्य लोग एक मंच पर एकत्र होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड की प्रगति, आर्थिक व सामाजिक विकास की दिशा और भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से मंथन करना है।

आयोजकों के अनुसार, इस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने वाले विशेषज्ञ राज्य में उपलब्ध संसाधनों, नई संभावनाओं और उद्योग-व्यापार के क्षेत्र में सुधार के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार साझा करेंगे। इस आयोजन को राज्य के समग्र विकास के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *