रांची के शिवम होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस की छापेमारी, दो युवतियों समेत 5 गिरफ्तार

रांची: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अरगोड़ा स्थित ‘शिवम पैलेस होटल’ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। हटिया डीएसपी के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई में दो युवतियों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की इस औचक छापेमारी से इलाके और होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया, वहीं होटल के काउंटर से सभी दस्तावेज और गेस्ट एंट्री रजिस्टर को भी जब्त कर लिया है।

हटिया डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में स्थित इस होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि होने के बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर होटल की घेराबंदी की गई और छापेमारी को अंजाम दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि क्या वे इस अवैध कारोबार में सीधे तौर पर शामिल थे या नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *