रांची: चुटिया थाना क्षेत्र स्थित अमरावती कॉलोनी में एक ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी चोरी की घटना का रांची पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान 20 वर्षीय निखिल नायक और 19 वर्षीय सुशांत लोहरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए करीब 22 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, वहीं इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है।
