वंदे मातरम के दौरान सोनिया गांधी के ‘इशारे’ पर विवाद: BJP नेता ने दर्ज कराई FIR, कोर्ट जाने की चेतावनी

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन के दौरान सोनिया गांधी के कथित इशारे को लेकर राजनीतिक व कानूनी विवाद गहरा गया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मंगलुरु के भाजपा नेता विकास पुत्तूर ने उरवा पुलिस स्टेशन में सोनिया गांधी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है और मामले में सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रगीत के दौरान व्यवधान उत्पन्न किया और यह राष्ट्रीय सम्मान का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस या प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करने में विफल रहता है, तो वह न्याय के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और निजी शिकायत (PCR) दर्ज कराएंगे। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *