रांची के हरमू में महिला से मारपीट और गला दबाकर जान लेने की कोशिश, अरगोड़ा थाने में दो पर एफआईआर दर्ज

रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में घुसकर महिला के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और गला दबाकर जान से मारने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अरगोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

फ्लैट में घुसकर की गई मारपीट

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ज्ञान गौरव और सौरव सुमन कडरू पुल के पास स्थित फ्लैट नंबर 299 में जबरन घुस गए। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्हें उस जमीन पर रहना है, तो इसके लिए पैसे देने होंगे।

बीच-बचाव करने आए लोगों को भी पीटा

घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर राम प्रजापति और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि दबंगों ने इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना में महिला के दाहिने कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं और उनके कपड़े भी फट गए।

फिलहाल, अरगोड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *