रांची नगर निगम के बेड़े में शामिल हुए 4 नए स्काई लिफ्टर, स्ट्रीट लाइट और पेड़ों की छंटाई की समस्याओं का अब जल्द होगा समाधान

रांची: राजधानी वासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने अपने बेड़े में चार नई अत्याधुनिक हाइड्रोलिक स्काई लिफ्टर मशीनें शामिल की हैं। मंगलवार को निगम कार्यालय परिसर से महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने इन मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

निगम द्वारा शामिल की गई इन चार मशीनों में से एक बड़ी मशीन 46 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई है, जो 15.5 मीटर की ऊंचाई तक कार्य करने में सक्षम है। वहीं, 41 लाख रुपये प्रति मशीन की लागत वाली अन्य तीन मशीनें 11.5 मीटर तक की ऊंचाई तक काम कर सकती हैं। ये सभी मशीनें 200 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती हैं।

इन नई मशीनों के आने से शहर में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, खतरनाक पेड़ की डालियों की छंटाई और ऊंचाई से जुड़े आपातकालीन कार्यों में तेजी आएगी। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए नगर निगम ने इनके संचालन के लिए एक विशेष रोस्टर भी तैयार किया है। महापौर ने बताया कि अब निगम के पास स्काई लिफ्टरों की कुल संख्या 6 हो गई है, जिससे शिकायतों के निवारण की गति दोगुनी हो जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *