रांची नगर निगम: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिले बकाया सेवा लाभ, पेंशन प्रक्रिया भी शुरू

रांची: रांची नगर निगम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत देते हुए उनके सेवाकाल से जुड़े लाभों का समयबद्ध निस्तारण शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को दो सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके बकाए का भुगतान किया गया।

निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी रामू उरांव और जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त हुईं जितनी ओराई को नियमानुसार लीव एनकैशमेंट, भविष्य निधि (PF) और ग्रेच्युटी की राशि सौंप दी गई है। इसके साथ ही निगम प्रशासन ने सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिससे उन्हें समय पर नियमित पेंशन का लाभ मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *