उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्र, अभिभावकों और शिक्षकों से किया संवाद, अगले साल से कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने के दिए निर्देश

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, रामजीचक (बाटागंज) में आयोजित ‘अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी-2026’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्लास रूम में बैठकर विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से सीधा संवाद किया। सम्राट चौधरी ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने, स्कूल में नियमित उपस्थिति बनाए रखने और आगामी परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले वर्ष से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की योजना बनाई जाए। इसके अतिरिक्त, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा उकेरी गई रचनात्मकता और ‘विकसित भारत 2047’ के सपनों से जुड़ी कलाकृतियों का अवलोकन कर उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *