सिल्ली-मुरी-बोकारो रेलखंड पर हादसा: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

रांची: सिल्ली-मुरी-बोकारो रेलखंड पर शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। ट्रेन संख्या 08895 ‘श्रावणी मेला स्पेशल’ का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे बोगियों में मौजूद यात्रियों और कांवरियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना पोल संख्या 354/एसए-4 के पास की है, जहां ट्रेन के इंजन से जुड़े तीसरे कोच (संख्या एसईसी 64776) का एक पहिया एकाएक पटरी से उतर गया। अचानक लगे झटके और आवाज से ट्रेन रुकते ही यात्री दहशत में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत कार्य तेजी से शुरू कर ट्रेन के पहिए को दोबारा पटरी पर लाया गया, जिसके बाद रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *