सीएम हेमंत सोरेन से मिले टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदरारामम, शिष्टाचार मुलाकात में कई अहम विषयों पर हुई चर्चा

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदरारामम ने औपचारिक मुलाकात की। यह बैठक सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और टाटा स्टील के शीर्ष अधिकारी के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। हालांकि, मुलाकात के दौरान किसी खास मुद्दे या आधिकारिक निर्णय के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस अवसर पर टाटा स्टील के रेजिडेंस एग्जिक्युटिव अरविंद कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *