भोजपुरी फिल्म ‘बहुरानी देवरानी’ की शूटिंग शुरू, विजय यादव कर रहे हैं निर्देशन

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई पारिवारिक फिल्म ‘बहुरानी देवरानी’ का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ हो गया है। ‘सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि.’ के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण सुरिंदर यादव कर रहे हैं, जबकि इसके सह-निर्माता महेंद्र यादव हैं।

इस फिल्म का निर्देशन विजय यादव कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अभिनेता प्रेम सिंह और अभिनेत्री यामिनी सिंह के साथ कई अन्य जाने-माने कलाकार नजर आएंगे। पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग पटना और आसपास की लोकेशनों पर की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *