मनोहरपुर में 5 सितंबर से रुकेगी एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद जोबा माझी हरी झंडी दिखाकर करेंगी रवाना

मनोहरपुर और आसपास के क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने टाटानगर-एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18189/18190) का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव (Experimental Stoppage) मंजूर कर लिया है। इसका औपचारिक शुभारंभ 5 सितंबर को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

सिंहभूम की सांसद जोबा माझी 5 सितंबर की सुबह करीब 6:45 बजे अप टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हरिया ने सांसद जोबा माझी और स्थानीय विधायक जगत माझी को कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण पत्र भेजा है। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी स्टेशन परिसर में उपस्थित रहेंगे।

सांसद जोबा माझी की लगातार पहल और रेल मंत्रालय के साथ हुए पत्राचार के बाद 28 अगस्त को इस ठहराव की स्वीकृति मिली थी। मनोहरपुर स्टेशन पर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव से वेल्लोर, चेन्नई और केरल जाने वाले मरीजों, छात्रों और व्यापारियों को अब चक्रधरपुर या राउरकेला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे दक्षिण भारत का सफर अब बेहद आसान हो जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *