जादूगोड़ा में NCST टीम का बड़ा कदम: प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) के आठ सदस्यीय दल ने बुधवार को स्थल निरीक्षण किया। आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के नेतृत्व में पहुंची इस टीम ने मेचुआ और इचरा सहित आसपास के जनजातीय बहुल क्षेत्रों का दौरा कर सीधे प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

निरीक्षण के दौरान NCST टीम ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया है। इस मामले को लेकर आयोग आगामी 10 सितंबर को यूसीआईएल (UCIL) के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेगा, जिसमें उठाई गई समस्याओं पर आगे की रूपरेखा और कार्रवाई तय की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *