देवघर में बेखौफ चोरों का दुस्साहस: उखाड़ ले गए SBI का पूरा ATM, कार में लादकर हुए फरार

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में अपराधियों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का पूरा ATM ही उखाड़ लिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले ATM के भीतर घुसकर मशीन को उखाड़ा और फिर उसे सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए। इसके बाद वे मशीन को एक कार में लादकर आसानी से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि इस्तेमाल किए गए वाहन और अपराधियों का सुराग लगाया जा सके। इसके साथ ही बैंक अधिकारियों से संपर्क कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि ATM में कितनी नकदी मौजूद थी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *