कन्नौज (उत्तर प्रदेश): दिल्ली में निर्वाचन आयोग कार्यालय तक ‘इंडिया’ गठबंधन के मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और स्थानीय सांसद अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को उनके संसदीय क्षेत्र कन्नौज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया।
अखिलेश यादव की हिरासत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता तिर्वा क्रॉसिंग स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और केंद्र प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर रुख कर रहे थे, तभी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ विपक्षी नेता वहीं धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। खबर फैलते ही कन्नौज में सपाई सड़कों पर उतर आए और विरोध जताया।

Hi,how are you
Its Amazing