एम्स देवघर के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़े ऑपरेशन 14 साल के बच्चे के दिल का सफल इलाज, रचा इतिहास

देवघर: एम्स (AIIMS) देवघर के डॉक्टरों ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने बिना किसी बड़े ओपन हार्ट ऑपरेशन के एक 14 वर्षीय बच्चे की जन्मजात हृदय बीमारी का सफल इलाज कर इतिहास रच दिया है।

बिना चीर-फाड़ के ठीक हुई दिल की बीमारी अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक ‘स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन’ (Structural Heart Intervention) तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बच्चे की पेटेंट डक्टस आर्टेरियोसस (PDA) नामक जटिल दिल की समस्या को पूरी तरह ठीक कर दिया। इस प्रक्रिया में मरीज को किसी बड़े चीरे या ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी।

मरीजों को मिलेगा फायदा, जल्दी मिलेगी छुट्टी एम्स देवघर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भविष्य में हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राह बेहद आसान हो जाएगी। इस अत्याधुनिक तकनीक के जरिए इलाज कराने से न सिर्फ मरीजों के लिए जोखिम बहुत कम हो जाता है, बल्कि वे बेहद कम समय में पूरी तरह स्वस्थ होकर घर भी लौट सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *