रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा, पुतला छीनकर भागने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

रांची: राजधानी रांची के प्रसिद्ध अल्बर्ट एक्का चौक पर शुक्रवार को JPSC और JSSC भर्ती विवाद को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान उस समय अचानक अफरा-तफरी और हंगामा मच गया, जब मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच से एक अज्ञात युवक अचानक पुतला छीनकर भागने लगा।

युवक की इस हरकत से मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारी छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने दौड़ाकर उस युवक को पकड़ लिया। घटना के बाद चौक पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को संभाला और पुतला छीनने वाले युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *