झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले बृजमोहन राम को ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया है। वे आगामी 18 अक्टूबर को ओडिशा के लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
बृजमोहन राम के इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर आसीन होने से उनके पैतृक क्षेत्र चंदवा सहित पूरे लातेहार जिले में जश्न और गर्व का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और हर कोई इसे झारखंड राज्य के लिए एक गौरवशाली क्षण मान रहा है।
